फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers' anxiety rose as they watched the Saryu surge.

Deoria News: सरयू का उफान देख ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

Thu, 20 Aug 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anxiety rose as they watched the Saryu surge.
देवसिया गांव में रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ता सरयू का पानी
भागलपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बढ़त जारी रही। नदी का रौद्र रूप देखकर तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। तुर्तीपार मीटर गेज पर नदी का जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 64 मीटर 33 सेमी दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर है। तहसील प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सरयू का तेवर धीरे-धीरे तबाही मचाने का ताना-बाना तैयार कर रहा है। स्थिति यह है कि अब नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है। क्षेत्र के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तहसील प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदी का जलस्तर 64 मीटर दो सेमी रिकाॅर्ड किया गया था। 24 घंटे में जलस्तर में 31 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। बरहज के एसडीएम शशीकांत मणि ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed