{"_id":"6a860363a449ff6b3d084a8a","slug":"allegation-of-sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-deoria-news-c-208-1-deo1019-189635-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी का झांसा देकर याैन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी का झांसा देकर याैन शोषण का आरोप
Thu, 20 Aug 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय प्रेमी दो साल से याैन उत्पीड़न करता रहा। जब शादी करने के लिए युवती ने दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच कर बुधवार को प्रेमी पर पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता की मां के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक दो साल पहले से खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर आना-जाना शुरू किया। इसी बीच उसकी बातचीत उसकी बेटी से शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ती गईं। आरोप है कि तभी से युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब भी युवती इसका विरोध करती थी तो वह शादी का हवाला देकर उसे मना लेता था।
दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी हो गई। इधर, कुछ समय से अब युवती से युवक दूरी बनाने लगा था। आरोप है कि युवती के घर वालों ने उससे बात करना चाहा तो वह उन्हें धमकी देने लगा। युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर सदर कोतवाली क्षेत्र के घटैली चेती निवासी सौरभ गौतम पर पॉक्सो एक्ट, धमकी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।