फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The market will be bustling on the festival, preparations have begun

Deoria News: त्योहार पर गुलजार रहेगा बाजार, तैयारियां शुरू

Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The market will be bustling on the festival, preparations have begun
देवरिया की एक दुकान में सजी राखी।
देवरिया। रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अगस्त को होने वाले त्योहार से पहले मालवीय रोड, मोतीलाल रोड और राघव नगर समेत प्रमुख बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े, सूखे मेवे और गिफ्ट की दुकानें सजने लगी हैं। कारोबारियों को त्योहार के नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाहर रहने वाले भाइयों और बहनों तक समय से पहुंचाने के लिए राखी के साथ मिठाई, सूखे मेवे और दूसरे सामान के गिफ्ट हैंपर तैयार किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर बाजार बड़ा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


इस बार कारोबार का ग्राफ काफी ऊपर जाने की उम्मीद है। उपहार, मिठाई, कपड़े और अन्य त्योहारी उत्पादों को मिलाकर कुल कारोबार लाखों में रहने का अनुमान है। वर्ष 2025 में राखियों का कारोबार काफी बेहतर रहा था। इस हिसाब से इस बार राखी के कारोबार में करीब 45 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। बाजार में सामान्य राखियों के साथ बच्चों, युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर अलग-अलग डिजाइन की राखियां रखी जा रही हैं। इसके अलावा चॉकलेट, सूखे मेवे और मिठाई के साथ तैयार गिफ्ट हैंपर की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग कीमत के पैक तैयार करने शुरू कर दिए हैं। बाजारों में भी डिजाइनर और स्वदेशी राखियों की मांग बढ़ने की बात सामने आई है। शहर के मिठाई कारोबारियों के मुताबिक रक्षाबंधन से दो-तीन दिन पहले मिठाई की बिक्री सबसे अधिक बढ़ती है, इसलिए काजू कतली, लड्डू, बर्फी समेत अधिक मांग वाली मिठाइयों के लिए पहले से तैयारी की जा रही है। गिफ्ट पैक में मिठाई के साथ सूखे मेवे रखने की मांग भी रहती है।
विज्ञापन

मोतीलाल रोड के गिफ्ट कारोबारियों के मुताबिक सामान्य उपहार के साथ तैयार गिफ्ट हैंपर की मांग लगातार बढ़ी है। ग्राहक ऐसा पैक अधिक पसंद कर रहे हैं, जिसमें राखी के साथ चॉकलेट, सूखे मेवे या दूसरा उपहार एक साथ मिल जाएं। बाजार में कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और दूसरे उपहारों की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों का मानना है कि त्योहार नजदीक आने पर शाम के समय बाजार में खरीदारी तेज होगी। इसको देखते हुए दुकानदारों ने सामान का स्टॉक बढ़ाने और दुकानों को सजाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed