{"_id":"6a8603b0eb017bc91f07ecad","slug":"altercation-between-two-youths-at-parashuram-chowk-deoria-news-c-208-1-deo1049-189669-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परशुराम चौक पर दो युवकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परशुराम चौक पर दो युवकों में मारपीट
Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के परशुराम चौक पर बुधवार देर शाम दो युवक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे के सिर पर डंडे से वार कर दिया। डंडा लगने से युवक का सिर फट गया। बीच बाजार हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों के बीच हस्तक्षेप कर उन्हें अलग कराया।
घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को भी दी गई। हालांकि मामले में देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद