फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   75 cm above the danger mark at Barhaj.

Deoria News: बरहज में खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर

Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
75 cm above the danger mark at Barhaj.
बरहज में बढ़ता सरयू का जलस्तर
बरहज। सरयू नदी का जलस्तर तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को नदी खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी ऊपर 67.25 मीटर पर बह रही है। राप्ती भी पिछले 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की बढ़त बनाते हुए 67.70 मीटर पर बहने लगी है।
विज्ञापन

सरयू और राप्ती में जलस्तर बढ़ने से पानी तेजी से गांवों की ओर बढ़ने लगा है। सरयू पार परसिया देवार में नदी का पानी पीडब्ल्यूडी बांध के करीब तक पहुंच गया है। इसके अलावा बाढ़ का पानी मऊ जनपद के बिनटोलिया तक भी पहुंच गया है। वहीं एक माह से राप्ती के पानी से भदिला प्रथम गांव घिरा हुआ है।
विज्ञापन

नदी के रौद्र रूप अपनाने से परसियां-विशुनपुर देवार का भरटोला और दरसरिया गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। कटइलवा-कपरवार संगम तट पर भी नदी का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कोट-
- पिछले तीन दिनों से सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
- उपेंद्र कुमार सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed