फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   New bridge over the Saryu on the Bhatni-Varanasi rail section

Deoria News: भटनी-वाराणसी रेलखंड पर सरयू पर नया पुल

Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
New bridge over the Saryu on the Bhatni-Varanasi rail section
सरयू नदी पर बना तुर्तीपार का नया रेलवे पुल लगभग तैयार है।
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर सरयू नदी पर तुर्तीपार में नए रेल पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुल पर सुरक्षा और लोड ट्रायल का काम अगले 15 दिन में शुरू होगा। ट्रायल सफल होने के बाद इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, लार रोड स्टेशन से बेल्थरा रोड स्टेशन के बीच 23 किमी डबल लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। ट्रैक बिछाने के साथ ही सिग्नल और ओवरहेड विद्युतीकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब तक भटनी से वाराणसी के बीच रूट सिंगल लाइन का था। सरयू नदी पर बना पुराना पुल भी सिंगल लाइन का ही था। इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही धीमी थी। बरसात के दिनों में नदी में पानी बढ़ जाने पर पुल पर ट्रेनों की गति कम कर दी जाती थी। सबसे बड़ी समस्या क्रॉसिंग की थी। एक समय में एक ही ट्रेन निकलती थी। दूसरी ट्रेन को पिछले स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता था। इससे ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती थीं। मालगाड़ियों को भी काफी समय नष्ट होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सरयू नदी पर बने नए पुल की कुल लंबाई 1.2 किमी है। इसके निर्माण पर लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पुल को भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है। पिलर नदी की सतह से 30 मीटर नीचे तक लगाए गए हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अगले महीने इस रूट पर इंटरलाकिंग की संभावना है। आगामी त्योहार से पहले इस रूट पर डबल लाइन पर ट्रेनाें की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed