{"_id":"69c57b022b3d4dfdb50f56c3","slug":"no-stock-board-long-queues-at-many-places-deoria-news-c-208-1-deo1035-177923-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नो स्टॉक का बोर्ड तो कई जगह लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नो स्टॉक का बोर्ड तो कई जगह लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। आपूर्ति ठप होने की अफवाह के बीच हालत खराब हुए हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा हुआ था तो कई पंपों पर अल सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। हालात यह रही कि घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी लोगों को पेट्रोल-डीजल मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।
बृहस्पतिवार को विकास खंड के महुआपाटन बाजार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सुबह 12 बजे नो स्टॉक का बोर्ड लगा था। वहीं सोनहुला रामगर में पेट्रोल-डीजल का वितरण हो रहा था लेकिन लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर गुत्थम-गुत्थी कर रहे थे। तरकुलवा दुबेटोला स्थित इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप बंद पड़ा था। कुछ दूर आगे बसंतपुर धूसी, कंचनपुर, रतनपुरा, कोंहवालिया, गढ़रामपुर आदि पेट्रोल पंपों पर लोग वाहन लेकर खड़े थे, लेकिन पंप बंद थे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बुधवार को अचानक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बंद होने की सूचना के बाद लोगों में अफरा-तरफा मच गई।
लोग गैलन, जर्किन, पानी की टंकियों आदि बर्तनों में पेट्रोल-डीजल भरवाकर स्टॉक करने लगे थे। जिससे हालत अनियंत्रित हो गया। सोनहुला रामनगर, बसंतपुर धूसी, महुआपाटन आदि टंकियों पर अपने नंबर को लेकर मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे आजिज होकर पंप संचालकों ने पंप बंद कर दिए।
इस संबंध में नायब तहसीलदार गंगाराम ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कहीं कोई कमी नहीं है। पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि किसी को गैलन या डिब्बे में पेट्रोल-डीजल नहीं देना है।
Trending Videos