{"_id":"697e4933d990601d970c9a55","slug":"not-only-did-they-not-get-clean-water-they-even-broke-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1019-173814-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शुद्ध पानी तो मिला नहीं, सड़क भी तोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शुद्ध पानी तो मिला नहीं, सड़क भी तोड़ दी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर रोड पर नट बस्ती के पास दिखावा बना जल निगम का लगा टोटी, स्रोत संवाद
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र के 19 गांवों की जलापूर्ति के लिए डेढ़ साल पहले काम शुरू हुआ था। हर घर में सप्लाई का पानी पहुंचाने के लिए गांव की सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ, लेकिन बजट के अभाव में आधा-अधूरा काम करके छोड़ दिया गया।
इस दौरान केवल कुछ ही जगहों पर टोंटी लगाई गई, जो अब भी सूखी पड़ी हैं। जिन गांवों में पहले जलापूर्ति होती थी, वहां भी इस चक्कर में पानी आना बंद हो गया। मजबूरी में लोग हैंडपंप का पानी पी रहे हैं।
जल निगम की ओर से खुखुंदू, बरडीहा, पड़ौली, पिपरा पट्टी, तेनुआ, छोटी रार, नरौली खेम, बहादुरपुर, नरौली भिखम, सुकरौली, सझवार, सुरहां, खिरसर, सिसवार सहित 19 गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई होती थी।
करीब डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत इन गांवों में नए सिरे से पाइपलाइन डालने का काम शुरू हुआ, लेकिन बजट के अभाव में काम सुस्त गति से चल रहा है। इसका नुकसान यह हुआ कि पहले जिन घरों में पानी की सप्लाई होती थी, वह भी नई योजना के चलते बंद हो गई।
तबसे लेकर अब तक गांवों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद पड़ी है। ग्रामीण या तो आरओ प्लांट से खरीदकर पानी पी रहे हैं या फिर घर में लगे साधारण हैंडपंप का पानी पी रहे हैं।
Trending Videos