सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice to Gaura-Barhaj Municipal Council President on corruption charges

Deoria News: भ्रष्टाचार के आरोप में गाैरा-बरहज नपा अध्यक्ष को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to Gaura-Barhaj Municipal Council President on corruption charges
विज्ञापन
देवरिया। गौरा-बरहज नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को भ्रष्टाचार के आरोपों पर शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने 23 जनवरी को नोटिस भेजा है। नोटिस जारी होते ही नगरपालिका शासन में हड़कंप मच गया।
Trending Videos

नोटिस में पूर्व में किए गए आधा दर्जन से अधिक शिकायतों की जांच में आंशिक रूप से प्रथम दृष्टया दोषी सिद्ध पाए जाने की बात सामने आ रही है। शासन ने जिलाधिकारी देवरिया को अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को तत्काल नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका गौरा-बरहज की अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर इस नोटिस का जवाब देना होगा। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक नगरपालिका गौरा-बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल पर विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। नोटिस के मुताबिक नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से एक जून 2023 से 10 अगस्त 2024 तक जेम पोर्टल पर की गई खरीदारी में मनमानी करने का आरोप लगा था। इसमें चहेते फर्मों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।
इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ेदान की खरीदारी में व्यापक धांधली, नगरपालिका अध्यक्ष और उनके पति द्वारा निजी हित में सरकारी वाहनों का उपयोग किए जाने, दो से तीन किलोमीटर परिधि में नगरपालिका अध्यक्ष क्षेत्र के गृहकर-जलकर वसूली के आरोप भी उन पर लगे हैं। शासन की ओर से जारी नोटिस में शिकायतों और आंशिक दोष सिद्ध पाए जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल से जवाब मांगा गया है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
ईओ निरूपमा प्रताप ने बताया को नोटिस मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष आते ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed