सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police crack down on encroachment, attempt to relieve traffic jam

Deoria News: अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, जाम से राहत की कोशिश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on encroachment, attempt to relieve traffic jam
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम पुलिस टीम ने पैदल गश्त के दौरान सड़कों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया।
Trending Videos

अभियान के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनके कारण सड़कें संकरी हो रही थीं और आवागमन बाधित हो रहा था। दुकानों के बाहर रखे सामान को तत्काल हटवाया गया और व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई के नेतृत्व ने दुकानदारों को समझाया कि सड़क किनारे अतिक्रमण से आम लोगों को भारी परेशानी होती है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। साथ ही, आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। पुलिस ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए नियमों का पालन करने को कहा। इस दौरान उपनिरीक्षक दीप नारायण, विवेक यादव, राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार, मनीषा कुमार, अखिलेश और आशुतोष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed