{"_id":"69c2f1ebf52ccf92f9069f03","slug":"police-in-kapiyawa-are-in-a-dilapidated-condition-pedestrians-are-at-risk-of-accidents-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155490-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपियवा में पुलिस जर्जर, राहगीरों को सता रहा हादसे का खतराा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपियवा में पुलिस जर्जर, राहगीरों को सता रहा हादसे का खतराा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। बांसी तहसील क्षेत्र के सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर को जोड़ने के लिए कपियवा में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
इसी मार्ग के कपियवा की पुलिया की नीचे की ईंटें टूट कर गिर रहीं हैं। इसी पुलिया से रोलर से लेकर भारी वाहन आ जा रहे हैं, जिससे हादसा का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। बांसी तहसील क्षेत्र के कपियवा गांव में संतकबीरनगर बॉर्डर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण प्रयोग में होने वाली गिट्टी रोलर पानी के टैंकर इसी पुलिया से गुजर रहे हैं जबकि पुलिया नीचे से एकदम जर्जर होकर गिर रही है, जिससे पुलिया टूटने से हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है, फिर भी जिम्मेदारों की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गांव के अंबिका, दयाराम, रामप्रसाद श्रीराम, राम मिलन आदि ने सड़क निर्माण के साथ ही पुलिया निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिया पर हमेशा हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। आने वाले दिनों में बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि जानकारी मिली है। पुलिया निर्माण के लिए बजट की मांग इस कार्य योजना में की गई है। बजट पास होते ही पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।ह
Trending Videos