सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Projects worth Rs 84 lakh approved... a network of 16 new roads to be laid

Deoria News: 84 लाख की परियोजनाओं को मिली मंजूरी...16 नई सड़कों का बिछेगा जाल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 84 lakh approved... a network of 16 new roads to be laid
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द लोगों को खस्ताहाल सड़कों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए शासन ने 84 लाख की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे बरहज, भलुअनी और भागलपुर ब्लॉक क्षेत्र में 14, जबकि देवरिया सदर और सलेमपुर में एक-एक सड़क बनाए जाने की योजना है। विधायक निधि से बनने वाली सड़कों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

नगर क्षेत्र की दर्जनों सड़कें बदहाल हैं। जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है। सड़कें बनने से लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के अनुसार, बरहज तहसील परिसर में करीब 9.48 लाख की लागत से इंटरलाकिंग सड़क के अलावा खोरी में पिच मार्ग से शिवमंदिर तक 4.64 लाख की लागत से आरसीसी रोड, सतरांव में पिच सड़क से अखिलेश चौधरी के मकान तक करीब 2.68 लाख की लागत से आरसीसी रोड, चकियां शुक्ल में प्राथमिक विद्यालय से गुंजन शुक्ल के मकान तक 9.23 लाख की लागत से आरसीसी रोड, धौला गांव में करीब 6.77 लाख की लागत से मेन पिच सड़क से मनीष पांडेय के घर तक आरसीसी रोड बनाई जाएगी।
अम्मा पांडेय में 7.55 लाख की लागत से गुलाब यादव के घर से भुलईपुर पिच मार्ग तक लेपन कार्य, करीब 6.48 लाख की लागत से भलुअनी के ग्राम पंचायत बरौली मुख्य मार्ग से विनय पांडेय के घर तक आरसीसी रोड, 4.77 लाख से जिगनी सौन्होली के बभनी सकरापार मेन पिच सड़क से दीना सिंह के घर तक आरसीसी रोड बनाई जाएगी। भलुअनी के दोहनी चौराहे से विवेकानंद इंटर काॅलेज तक करीब 5.72 लाख की लागत से लेपन कार्य, तेनुआ चौबे में सीसी रोड से सुमंत चौबे के घर तक 6.67 लाख से सीसी रोड, भलुअनी कस्बा के गांधी चौक से पप्पू सिंह के मकान से विजय गुप्त के घर तक 7.00 लाख की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी।
वहीं देवरिया सदर के ग्राम पंचायत डुमरी लाला में करीब 6.15 लाख की लागत से पिच मार्ग से सरस्वती एकेडमी स्कूल के गेट तक और सलेमपुर के पुरैना में भोलानाथ दूबे के मकान से जटाशंकर दूबे के घर तक करीब 6.51 लाख की लागत से आरसीसी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed