फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ration dealers will not distribute rations for August.

Deoria News: अगस्त का राशन नहीं बाटेंगे कोटेदार

Sat, 01 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers will not distribute rations for August.
चनुकी। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर चार दिन पहले लखनऊ में धरना देने वाले कोटेदारों ने अगस्त के राशन वितरण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण का 90 रुपया प्रति क्विंटल कमीशन सरकार द्वारा दिया जाता है ।
इतने कमीशन में कोटेदारों को अपना भाड़ा लगाकर अपने गोदाम तक राशन ले जाना पड़ता है जिसमें दो हजार तक खर्च हो जाता है। वितरण के दौरान दुकानदारों को मशीन चलाने के लिए वाईफाई की व्यवस्था करनी पड़ती है ।

खाद्य विभाग ईपास मशीन में जो डाटा देती है वह कही काम नहीं करता। मजबूरन उचित दर विक्रेताओं को अपने पैसे से वाईफाई नेट की व्यवस्था करनी पड़ती है ।
सरकार द्वारा दिए जा रहे कमीशन में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश के कोटेदार 28 जुलाई को लखनऊ ईकोगार्डन में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने आह्वान किया कि पूरे प्रदेश में माह अगस्त का राशन कोटेदार नहीं बाटेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed