सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Report filed against eight for stopping road construction

Deoria News: सड़क निर्माण रोकने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight for stopping road construction
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में सड़क निर्माण कार्य रोकने और ईंट-पत्थर चलाने पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, रहीमपुर के प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता की ओर से सड़क निर्माण से संबंधित एक आवेदन पर एसडीएम न्यायालय ने एसओ को पारंपरिक रास्ते में आने वाले अनुचित व्यवधान को रोकने का निर्देश दिया गया था। शनिवार को एसडीएम व तहसीलदार विवादित सड़क का निरीक्षण करने के बाद मुख्य मार्ग से सौ मीटर की दूरी पर निर्माण कराने का प्रधान को मौखिक आदेश देने के बाद चले गए। इसके बाद ज्यों ही निर्माण कार्य शुरू हुआ आरोपी प्रस्तावित सड़क की ईंट भी उखाड़ कर फेंकने लगे। मामले में उपनिरीक्षक विपिन यादव की तहरीर पर पुलिस ने विनोद सिंह, बुच्ची देवी, आरती देवी, रेनू देवी, पूजा कुमारी, दीपक सिंह, रामप्रवेश शर्मा, अमित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed