सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   She remained silent for two months out of fear, stomach ache revealed her story.

Deoria News: डर से दो महीने तक रही चुप, पेट दर्द ने खोली कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
She remained silent for two months out of fear, stomach ache revealed her story.
विज्ञापन
लार। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी इज्जत की खातिर दो महीने तक चुप्पी साधे रही। जब पेट में असहनीय दर्द हुआ तो परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि की। परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने पूरी आपबीती बताई।
Trending Videos

इसके बाद पीड़ित की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं किशोरों की करतूत से उनके परिजन भी शर्मसार हैं।
लार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मां के साथ घर पर रहती है। पिता बाहर रहकर काम करते हैं। घर से कुछ दूरी पर रहने वाले चार किशोर नवंबर महीने में एक आरोपी के घर उठाकर ले गए। जहां सभी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसे इस बात की जानकारी हुई तो परिवार की इज्जत समाज में ना खराब हो इसके लिए वह चुप्पी साधी रही। मां से भी यह बात बताना नागवार समझी। इसी बीच अचानक शुक्रवार की शाम को पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। जब जान खतरे में पड़ी तो इसकी जानकारी किशोरी ने मां को दी, जिसके बाद उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट के मुताबिक दो माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। इसकी जानकारी होते ही मां सन्न रह गई।
घर पहुंच पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम पहुंची पुलिस किशोरी और उसके मां से घटना की एक एक कर जानकारी ली। इसके बाद दो आरोपियों को घर से ही दबोच लिया। जबकि दो आरोपी छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए। दोनों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस दबिश देती रही। उधर इतने बड़े वारदात के सामने आने की बात से किशोरों के परिजन भी उनके करतूत पर शर्मिंदा हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed