फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivalayas echoed with chants hailing Mahadev on the third Monday.

Deoria News: तीसरे सोमवार पर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shivalayas echoed with chants hailing Mahadev on the third Monday.
बघौचघाट। सावन माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भोर होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लग गईं।
हल्की बारिश की फुहारों के बीच हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद एवं पंचामृत से विधि-विधान के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।

शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल-माला, भांग, धतूरा, मदार, पंचगव्य तथा पंचमेवा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, प्रदेश एवं देश की खुशहाली की मंगलकामना की।
कई मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र के जाप, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कराया, जिससे पूरे दिन व्यवस्था सुचारु बनी रही। मेंदीपट्टी धाम स्थित प्राचीन श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed