{"_id":"697e46ddd92646f31b044672","slug":"shopkeepers-organised-winter-clothing-sales-attracting-large-crowds-of-buyers-deoria-news-c-208-1-deo1009-173828-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकानदारों ने सर्दियों के कपड़े की लगाई सेल, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकानदारों ने सर्दियों के कपड़े की लगाई सेल, उमड़े खरीदार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
राघव नगर के एक शोरूम में ऊनी कपड़ा पसंद करते ग्राहक, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव का असर अब शहर के बाजारों में साफ दिखने लगा है। व्यापारियों ने अब सर्दियों के बचे हुए माल को समेटना शुरू कर दिया है। वहीं दुकानदार खरीदे गए ऊनी कपड़ों को बदलने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को इसके बदले ऊनी कपड़े ही दे रहे हैं।
शहर के राघव नगर में शोरूम संचालक विवेक ने बताया कि कई ग्राहक एक दो दिन पहले खरीदे गए ऊनी कपड़े को बदलने आ रहे हैं। मौसम में गर्मी आने के चलते वह सूती कपड़ों की मांग कर रहे हैं पर हमने इस पर नियम सख्त कर दिए हैं। ऊनी कपड़ों के बदले ऊनी कपड़े ही बदले जाएंगे। अब हमारी कोशिश जल्दी से ऊनी कपड़ों का स्टॉक हटाकर सूती कपड़ों को रैक पर रखने की है, जिससे मौसम के अनुकूल कपड़े डिस्प्ले किए जा सकें।
सिविल लाइंस के दुकानदार अमित ने बताया कि अब सूती कपड़ों पर फोकस है। हमने सप्लायर्स को सूती कपड़े के आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। वहीं ग्राहकों को हाल में खरीदे गए ऊनी कपड़े की जगह ऊनी कपड़े ही देने की बात कह रहे हैं।
Trending Videos