फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shortage of youths on equipment to have near GRP: DG

जीआरपी के पास उपकरण तो हैं पर जवानों का अभाव : डीजी

Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shortage of youths on equipment to have near GRP: DG
निरीक्षण करते डीजी जीआरपी।
देवरिया। नए बने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और बनारस स्टेशन पर जिस अनुपात में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है, उसके अनुसार वहां सुरक्षा के लिए जीआरपी के जवानों की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

वजह यह है कि इन स्टेशनों के लिए अभी जरूरत के मुताबिक नए पद ही सृजित नहीं किए गए हैं। यही हालत लखनऊ के चारबाग समेत उन सभी स्टेशनों की है जिन्हें अमृत भारत योजना के तहत भव्य आकार दिया जा रहा है। जीआरपी के पास उपकरण तो हैं लेकिन उसके अनुरूप मानव संसाधन नहीं।
विज्ञापन

यह कहना है कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के महानिदेशक (डीजी) प्रकाश डी का। शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीजी ने कहा कि जीआरपी यूपी में रेलवे के पांच जोन और करीब तीन हजार ट्रेनों की सुरक्षा का भार संभालती है। इन ट्रेनों में रोजाना करीब 30 लाख यात्री चढ़ते-उतरते हैं जबकि जीआरपी में अफसर से लेकर सिपाही तक कुल मिलाकर करीब छह हजार पद ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक जमाने में भी जीआरपी के थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद नहीं है। महिला आरक्षियों की संख्या भी काफी कम है। एक सवाल के जवाब में डीजी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सार्थक परिणाम भी आया है। जहर खुरानी, छिनैती और ट्रेनों में होने वाले अन्य अपराधों में कमी आई है। हालांकि, मानव तस्करी समेत कई गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे जवान नई तकनीक से लैस हो रहे हैं, स्टेशन और ट्रेन में ड्यूटी के दौरान कंधे पर लटकाने वाले उच्च क्षमता का कैमरे, माइक, ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं उन्हें मिली हैं लेकिन पदों की संख्या कई दशक बाद भी नहीं बदली।
जीआरपी में यूपी पुलिस से तीन साल के लिए जवान आते हैं और सेवा पूरी कर चले जाते हैं। वर्तमान जरूरतों को देखते हुए पदों की संख्या बढ़ानी होगी। ­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed