सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six trains, including Jammu Tawi and Barauni Express, arrived late.

Deoria News: जम्मूतवी और बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें विलंब से पहुंचीं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six trains, including Jammu Tawi and Barauni Express, arrived late.
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्य चलने के चलते शनिवार को रूट की जम्मूतवी और बरौनी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेन घंटों विलंब से पहुंची। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
Trending Videos

यात्री सुविधा और सुरक्षा को लेकर कानपुर से लखनऊ के बीच ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे और भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर दो घंटे विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे यात्री परेशान रहे। स्टेशन इंचार्ज मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर कार्य चलने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed