सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP workers clashed when constable threatened them

Deoria News: कांस्टेबल ने धमकाया तो भिड़ गए सपा कार्यकर्ता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP workers clashed when constable threatened them
पुलिस से धक्का-मुक्की करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर चौराहे पर एक विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सरकार के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के समर्थकों और पुलिस वालों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हो गई। हालांकि पूर्व मंत्री ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने समर्थकों को शांत कराया। इस मामले में सपा कार्यकर्ता एक कांस्टेबल की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से इसकी निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ करवाई की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos

नगर पंचायत के बालपुर श्रीनगर चौराहे पर देवरिया-कसया मार्ग के पश्चिम स्थित अराजी नंबर 137/1 रकबा लगभग 61 डिसमिल भूमि पर विवाद चल रहा है।
इस मामले से जुड़े एक पक्ष ने राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस पर भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से गुहार लगाई थी। इस पर मंगलवार को पूर्व मंत्री अपने कुछ समर्थकों और ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 11 बजे विवादित भूमि के सामने सड़क की पूरब पटरी पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे जिला प्रशासन से मामले निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद मौके पर प्रभारी एसओ संजय चंदेल, एसआई अंकित सिंह कुछ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी एसओ ने पूर्व मंत्री से कार्यक्रम समाप्त करने की अपील की। इधर, पूर्व मंत्री भी विरोध प्रदर्शन को खत्म कर पथरदेवा की ओर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। इस बीच एक कांस्टेबल ने पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांस्टेबल ने जब कई बार इस बात को दोहराया तो कार्यकर्ता भड़क गए।
लौट रही भीड़ फिर जुट गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगी। कार्यक्रम में मौजूद बालपुर श्रीनगर की कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला बिगड़ता देख पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वहां से वापस भेज दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed