सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a young man was found in the bushes in Balua, Afghan.

Deoria News: बलुआ अफगान में झाड़ियों से मिला युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the bushes in Balua, Afghan.
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान स्थित मुलायम चौराहे पर शनिवार की सुबह शराब भट्ठी के बगल की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
Trending Videos

सूचना पाकर भटनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।
मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुअरहा गांव के बेलवा टोला निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चंदन मंडल का शव शराब भट्ठी से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed