सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The devotees remained immersed in devotional hymns the entire night.

Deoria News: भजनों से भक्ति रस में पूरी रात डूबे रहे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The devotees remained immersed in devotional hymns the entire night.
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नवरात्र के सातवें दिन बुधवार की संध्या पर भिरंडा समय माता मंदिर पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मां के भजनों से भक्ति रस में पूरी रात श्रद्धालु डूबे रहे। जागरण से पूर्व मां का भव्य दरबार सजाकर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। भजन गायिका अर्पणा मिश्र ने मैं परदेशी हूं, भिरंडा माता के दरबार पहली बार आई हूं..., भजन प्रस्तुत किया तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पंडाल में मां के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक श्रवण सुल्तानपुरी, शिव मिश्रा ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना रामजी चले न हनुमान के बिना और मां के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या धाम के नृत्य नाटिका कलाकारों ने मां आदिशक्ति, शिव-पार्वती, राधाकृष्ण व हनुमान की सुंदर और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed