फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The risk of erosion increased as the river's water level dropped.

Deoria News: नदी का जलस्तर घटते ही कटान का खतरा बढ़ा

Tue, 18 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The risk of erosion increased as the river's water level dropped.
भागलपुर। सरयू का जलस्तर घटते ही देवसिया गांव के पास कटान का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ खंड के सामने कटान रोकने के लिए पूर्व में बनाए गए पांच स्पर बंधे और भागलपुर-मईल मार्ग को बचाने का दारोमदार अधिकारियों के ऊपर है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवसिया और छित्तूपुर से सटकर सरयू बहती है। जब सरयू का पानी उफान पर होता है तब भी और जब पानी घटता है तो भी कटान शुरू हो जाता है। सरयू 10 साल से कटान करती हुई सैकड़ों एकड़ किसानों की भूमि आगोश में लेकर भागलपुर-मईल मार्ग और पूर्व में कटान रोकने के लिए बनाए गए पांच स्पर बंधों के पास पहुंच चुकी है। नदी का जलस्तर कम होते ही फिर कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

देवसिया गांव के पास बने स्पर बांधों के पास कटान करती हुई नदी भागलपुर-मईल मार्ग से 50 मीटर दूरी पर पहुंच गई है।बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि कटान रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पानी कम होते ही कटान वाली जगहों पर कटानरोधी कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...


घटाव के बाद सरयू का जलस्तर हुआ स्थिर

भागलपुर। बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी उफान पर थी। खतरे निशान के करीब पहुंच गई थी। रविवार को जलस्तर में 20 सेमी की कमी रिकाॅर्ड की गई थी।सोमवार को नदी का जलस्तर स्थिर हो गया।

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, सोमवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63 मीटर 61 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। यह खतरे के निशान 64 मीटर 01 सेमी से 37 सेमी नीचे है। नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed