सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The viral video of obscene dance in school was of a YouTuber, not a teacher.

Deoria News: स्कूल में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक नहीं यूट्यूबर का था

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The viral video of obscene dance in school was of a YouTuber, not a teacher.
विज्ञापन
तरकुलवा। गणतंत्र दिवस पर एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस का वायरल वीडियो शिक्षक का नहीं यूट्यूबर का था। यह जानकारी बीईओ को साैंपे अपने स्पष्टीकरण में प्रधानाचार्य ने दी है।
Trending Videos

तरकुलवा के एक निजी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर एक रिकार्डिंग गीत पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से की थी। उन्होंने पत्र भेजकर खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस मामले में नोटिस मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने अपना स्पष्टीकरण बीईओ को सौंप दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य के जवाब को जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप देंगे।
तरकुलवा कस्बा अंतर्गत एक निजी विद्यालय संचालित होता है। विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक फिल्मी गीत पर अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ अश्लील डांस किया जा रहा था। इस दौरान आपत्तिजनक हरकत भी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसको लेकर एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा को विद्यालय को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया था। बीईओ ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। प्रधानाचार्य ने बीईओ को भेजे गए अपने जवाब में कहा है कि एक यूट्यूबर इधर कहीं आए थे, वे अपने एक महिला कलाकार के साथ विद्यालय पर पहुंच गए और वे एक रिकॉर्डिंग गीत पर डांस करने लगे।
उन्होंने जवाब में कहा है कि उस डांस में विद्यालय का कोई शिक्षक, शिक्षिका या छात्र शामिल नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नोटिस का प्रधानाचार्य ने जवाब दे दिया है। जल्दी ही इसे जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा।

दौलतपुर चौक के साथ मरवाड़ी में हाइवे के ऊपर बने ओवर ब्रिज के ऊपर से ट्रायल करता माल गाड़ी का ईंजन

दौलतपुर चौक के साथ मरवाड़ी में हाइवे के ऊपर बने ओवर ब्रिज के ऊपर से ट्रायल करता माल गाड़ी का ईंजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed