{"_id":"69c573e56640d2ac3d02346d","slug":"threat-of-hunger-strike-for-action-in-murder-case-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155619-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्याकांड में कार्रवाई के लिए भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्याकांड में कार्रवाई के लिए भूख हड़ताल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी शिवम कसौधन हत्याकांड मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्याकांड में कुछ और लोग शामिल थे जबकि, पुलिस मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बाद मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
मृतक के पिता इंद्रेश कसौधन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी न होने की दशा में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। पीड़ित परिवार द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार 10 मार्च 2026 को शिवम कसौधन की नृशंस हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शुरुआती जांच से लेकर अब तक पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध और धीमी रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने 24 से 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक केवल एक आरोपी प्रिंस वर्मा को ही गिरफ्तार किया जा सका है। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी से मांग की कि शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वह अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल को बाध्य होंगे।
Trending Videos