सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tiranga Yatra taken out from Ghanti Bazaar, martyrs were saluted.

Deoria News: घांटी बाजार से निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया गया नमन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from Ghanti Bazaar, martyrs were saluted.
विज्ञापन
घांटी बाजार। क्षेत्र के हनुमान मंदिर से समाजसेवी कैप्टन रत्नाकर मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा घांटी बाजार होते हुए अमवा गांव पहुंची। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामचंद्र शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos

तिरंगा यात्रा अमवा गांव से आगे बढ़ते हुए एकला आम, भटनी, छपिया जयदेव गांव पहुंची। गांव में स्थित शहीद विजय मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात यात्रा खैराट, मोतीपुर टिकैत बलुआ अफगान होते हुए खोरीबारी चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन रत्नाकर मिश्र ने कहा कि तिरंगे की शान के लिए देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इस अवसर पर भाजपा नेता तारकेश्वर नाथ तिवारी, प्रवीण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अमित सिंह, आशुतोष द्विवेदी, राजन तिवारी, मोहम्मद खालिद हुसैन, शमशेर खान, लालबाबू यादव, बालेन्दु दूबे, सतीश मिश्रा, अरविंद ओझा, जितेंद्र गोड़, नन्हे मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed