{"_id":"6a31983f0752ac14240965db","slug":"two-houses-burgled-in-the-same-night-panic-gripped-the-area-deoria-news-c-208-1-deo1038-184712-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात में दो घरों में चोरी, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात में दो घरों में चोरी, क्षेत्र में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर। कुसुम्हा गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों से सोने-चांदी के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। घटना के समय दोनों घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। पुरुष सदस्य काम के सिलसिले में बाहर थे।
पहली घटना गोविंद जायसवाल के घर की है। मकान की खिड़की का ग्रिल और जाली तोड़कर घुसे चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, मंगलसूत्र और एक लाख रुपये चुरा ले गए। घटना के वक्त गोविंद जायसवाल की पत्नी गुड्डी देवी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। उन्हें चोरों के आने की भनक नहीं लग सकी।
चोरी की दूसरी वारदात इसी गांव के विशाल सिंह के घर पर हुई। चोर इनके घर से 20 हजार रुपये नकद और आभूषण समेट कर भाग गए। विशाल सिंह की पत्नी मासूम बेटी के साथ घर में सो रही थीं। विशाल सिंह गोरखपुर के एक मॉल में नौकरी करते हैं और घटना के समय गोरखपुर में थे। थानेदार नंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच हो रही है।