{"_id":"69ee5d71bcb39000dd050e37","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-field-young-man-dies-deoria-news-c-208-1-deo1036-180381-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेकाबू बाइक खेत में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेकाबू बाइक खेत में गिरी, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बघौचघाट। ग्राम पंचायत दुलार पट्टी हरखौली निवासी रमेश यादव (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि रमेश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई राजेश यादव दिव्यांग हैं, जबकि छोटे भाई भी मजदूरी करता है। रमेश शनिवार की सुबह पास के गांव में मजदूरी करने गए थे।
देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के दक्षिण दिशा खेत के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।
सुनसान जगह होने के कारण देर रात तक हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। गंभीर चोट लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात गांव के कुछ लोग टहलने निकले तो खेत किनारे गिरी बाइक देखकर मौके पर पहुंचे। वहां युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
उसकी पहचान रमेश यादव के रूप में की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
मां मालती देवी, पत्नी बृजा देवी, बेटियां वंदना (18), अर्चना (15), गुनगुन (13), मुस्कान (7) तथा पुत्र सूर्यांश (4) का रो रो कर बुरा हाल है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X