{"_id":"69c5755f009960d55a03575e","slug":"uproar-at-the-pump-video-of-scuffle-with-gallon-circulated-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155637-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पंप पर हंगामा... गैलन के साथ मारामारी का वीडियो प्रसारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पंप पर हंगामा... गैलन के साथ मारामारी का वीडियो प्रसारित
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में पेट्रोल और डीजल के लिए पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। शायद ही कोई ऐसा पंप होगा, जहां पर भीड़ न हो। इसी बीच सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो चर्चा में आ गया है। जहां भीड़ के बीच लाइन में लगने को लेकर जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चलते दिखे। कुछ लोगों ने इस डुमरियागंज क्षेत्र को बताया, लेकिन जो दृष्य दिख रहा था, वैसा किसी पंप पर डुमरियागंज में नहीं है। बाद में लोगों ने गैर राज्य का वीडियो होना बताया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जनपद में पेट्रोल के लिए शोहरतगढ़, बांसी, इटवा, डुमरियागंज और जिला मुख्यालय के पंपों पर लोगों की लाइन लग रही है। देर रात और फिर सुबह से लोग खड़े हो जा रहे हैं। एकाएक खत्म होने के अफवाह ने लोगों को पंप पर खड़ा कर दिया है। लाइन के बीच आगे पीछे को लेकर कई बार कहासुनी की स्थिति बन जा रही है। हालांकि, हर पंप पर पुलिस के तैनात होने से विवाद आगे नहीं बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफाॅर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें दिख रहा है कि पंप पर भारी भीड़ है। लोग गैलन और बाइक लेकर खड़े हैं। इसी बीच गाली से शुरु होने वाला विवाद मारपीट का रूप ले लेता है और जमकर हाथपाई, लात-घूंसों की बारिश शुरु हो जा रही है। आफरा-तफरी के बीच मामला शांत होता है। वायरल वीडियो डुमरियागंज के पंप का बताया गया, लेकिन बाद में पता चला कि वह किसी गैर राज्य का है। क्योंकि, जो दृष्य सामने आ रहा है, उस प्रकार का डुमरियागंज के किसी पंप पर नहीं है।
वहीं, एक गैस एजेंसी पर मारपीट और विवाद होने के बात सामने आई। लाइन में लगे कुछ लोगों ने भगदड़ की स्थिति बन गई और हाथापाई भी हुई। वीडियो मोहाना थाना क्षेत्र किसी एजेंसी का बताया गया। लेकिन, इस प्रकार की घटना प्रशासन के संज्ञान में नहीं है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने कहा जांच में वीडियो फर्जी पाया गया है। सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो वायरल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos