सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Varanasi-Gorakhpur Intercity Express cancelled, five trains arrived late

Deoria News: निरस्त रही वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, पांच ट्रेनें विलंब से पहुंची

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Gorakhpur Intercity Express cancelled, five trains arrived late
इसी ओवरब्रिज पर होना है डायवर्जन।
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा होने बाद बृहस्पतिवार को बरहजिया पैसेंजर और लिच्छवी एक्सप्रेस को चलाया गया। हालांकि तकनीकी दिक्कतों के चलते वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-भटनी जंक्शन पैसेंजर निरस्त रही। वहीं इस रूट की पांच ट्रेनें डेढ़ से तीन घंटे की देरी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। दो ट्रेनों के निरस्त और पांच के लेटलतीफी से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। हालांकि निरस्त दोनों ट्रेनों को शुक्रवार से चलाने का दावा किया गया है।
Trending Videos

गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेल खंड पर यात्री सुविधा बढ़ाने को विभिन्न कार्य चल रहे है। इसी क्रम में बुधवार शाम पिवकोल-सलेमपुर-लाररोड दोहरीकरण कार्य पूरा किया गया। इस पर सीआरएस की स्पेशल ट्रेन करीब 127 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाई गई थी। बृहस्पतिवार को बरहजिया पैसेंजर, वाराणसी सिटी -गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस और डाइवर्ट लिच्छवी एक्सप्रेस और मऊ-छपरा पैसेंजर को पुनः इसी रूट से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार शाम लेट से पहुंची वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी, वाराणसी सिटी-भटनी पैसेंजर और लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे और अयोध्या-भटनी पैसेंजर दो घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते जो ट्रेनें अपने गंतव्य को लेट से पहुंची थी, उसे निरस्त करना पड़ा है। शुक्रवार से सभी ट्रेनें चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed