फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicles still moving after traffic barrier

Deoria News: आवागम प्रतिबंधित होने के बाद भी चल रहे वाहन

Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicles still moving after traffic barrier
बरहज। क्षतिग्रस्त उग्रसेन सेतु पर आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद चार पहिया वाहन चालक मान नहीं रहे थे। रात में कई चार पहिया वाहन और ऑटो के पुल से आवागमन की जानकारी होने पर एनएच के अफसरों ने बड़ा पत्थर रखवाकर रास्ता संकरा करा दिया है। पुल से केवल पैदल व बाइक ही निकल पा रही है। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर दो दिन पहले बड़ा होल हो गया था। एहतियातन रामजानकी मार्ग से पुल के रास्ते दो पहिया छोड़ आने-जाने वाले सभी वाहनों पर रोक लगा दिया गया है। इसके बावजूद शुक्रवार की रात कार, टैंपो व कई छोटे वाहनों के आने-जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को एनएच प्रशासन ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से के पास बड़ा पत्थर गिराकर रास्ते का संकरा कर दिया गया।
इससे दो पहिया छोड़ अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इस पुल के रास्ते वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या, बिहार आदि जगहों के लिए आवाजाही होती है। पुल के क्षतिग्रस्त होने और बाइक छोड़ अन्य वाहनों पर रोक लग जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कपरवार और गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना पुलिस चौकी पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, शुक्रवार की रात में भारी वाहनों को छोड़ दो पहिया के अलावा छोटे वाहन भी फर्राटा भर रहे थे। वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त पुल का और हिस्सा भी टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए एनएच के अधिकारियों ने क्रेन लगाकर बड़े पत्थर गिराकर रास्ता संकरा करा दिया। पुल से केवल बाइक से ही आवाजाही संभव हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed