फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man's body found hanging from a noose.

Deoria News: युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging from a noose.
भाटपार रानी। बहियारी बघेल गांव में एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह पंखे के कुंडे फंदे के सहारे लटका मिला। परिवार वालों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। बहियारी बघेल निवासी आदित्य कुमार पांडेय (28) देवरिया के एक कूरियर कंपनी में काम करता था। उसका छोटा भाई 20 वर्षीय छोटू पांडेय भी कूरियर में ही काम करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवरिया से आदित्य पांडेय घर आया। उसका छोटा भाई पहले ही घर पर था। मां रमावती देवी देवरिया थीं। वह दोनों पुत्रों के साथ वहीं रहती हैं।
घर पर दोनों भाई अकेले थे। आदित्य रात में कमरे में सोने चला गया। छोटा भाई छोटू बाहर सो गया। आदित्य जब सुबह देर तक कमरे से नहीं निकला तो छोटू ने कमरे में झांक कर देखा।
विज्ञापन

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वह अवाक रह गया। आदित्य फंदे से लटका था। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमर्टम में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed