{"_id":"6a8355072a45df03fd05be82","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-live-wire-deoria-news-c-208-1-deo1026-189415-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया। बसंतपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के छावनी टोला निवासी कृष्णा प्रजापति (26) रविवार को गांव में ही बिजली दुुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आनन-फानन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कृष्णा चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। मौत से पिता व्यास प्रजापति सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानेेदार अश्वनी प्रधान ने बताया कि कृष्णा बिजली ठीक कर रहा था। इसी बीच करंट चपेट में आ गया था।