सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in accident dies

Deoria News: हादसे में घायल हुए युवक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर बनवारी टोला के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की सोमवार देर शाम को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब मंगलवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी गेंदा चौहान (40) रविवार को साइकिल से किसी काम से कसया जा रहे थे। अभी वह कुशीनगर जिले के बनवारी टोला चौराहे के पास तक पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार की बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed