फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 injured as two groups clash violently with sticks and clubs over a drainage dispute.

Etah News: नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 injured as two groups clash violently with sticks and clubs over a drainage dispute.
अलीगंज में मेड़ विवाद को लेकर पथराव करते लोग। संवाद
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव यादगारपुर में रविवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष से आकाश, निर्मल सिंह, सावित्री देवी, प्रीति और अमर सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दयाशंकर, मोना, हेमलता, सपना और प्रमोद घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। सावित्री देवी ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ है। गाली-गलौज का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटा व जान से मारने की धमकी दी। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि दोनों पक्षों में नाली के कारण विवाद हुआ था। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




मेड़ विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से चार घायल, तमंचा लहराने का वीडियो वायरल
अलीगंज। गांव गोराचम में रविवार सुबह खेत की मेड़ जोतने की वजह से विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में चार लोग घायल हो गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लहराता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे खेत की मेड़ जोतने पर दो पक्षों में हुई कहासुनी थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलनने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। एक पक्ष के रामनाथ सिंह और रामसनेही तथा दूसरे पक्ष के सुमित और विक्रम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
एक पक्ष के रामसनेही का आरोप है कि वह खेत से घास लेकर लौट रहे थे। रास्ते में घेरकर उन्हें पीटा गया। दूसरे पक्ष के रामनाथ सिंह का कहना है कि उन्होंने विवादित भूमि की मेड़ नहीं काटने के लिए कहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया। विक्रम ने पीटने और घर की दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पत्थरबाजी के साक्ष्य मिले हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



रंजिश में बाइक सवार दंपती को लाठी-डंडों से पीटा
अवागढ़। रंजिश के चलते बाइक से जा रहे दंपती पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि घात लगाकर बैठे लोगों ने पहले तमंचे से फायरिंग की, जिसमें दंपती बाल-बाल बच गए। इसके बाद लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव कुसवा निवासी खुश कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे भाई लव कुमार पत्नी रेखा देवी के साथ बाइक से अवागढ़ जा रहा था। आरोप है कि पुलिस चौकी की पौंडरी से आगे घात लगाए बैठे गांव के ही नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, दंपती बच गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से लव और पत्नी को पीटा। लव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अलीगंज में मेड़ विवाद को लेकर पथराव करते लोग। संवाद

अलीगंज में मेड़ विवाद को लेकर पथराव करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed