{"_id":"6a53d8b7d94de12f2c00f162","slug":"four-years-ago-his-brother-also-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1014-153232-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार वर्ष पहले भाई ने भी फंदा लगाकर दे दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार वर्ष पहले भाई ने भी फंदा लगाकर दे दी थी जान
Sun, 12 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मथुरा जिले के सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक आरक्षी अजीत कुमार मूल रूप से गांव गदुआ थाना पिलुआ का निवासी था। गांव में रह रहे परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि अजीत के छोटे भाई ने भी चार वर्ष पूर्व फंदा लगाकर जान दे दी थी।
गांव गदुआ थाना पिलुआ निवासी रमेश यादव सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। इनके दो बेटे अजीत और विक्रम थे। दोनों ही पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। इनका गांव में कम ही आना-जाना रहता था। गांव के ही राधेश्याम ने बताया कि कैप्टन रमेश यादव ही वर्ष में एक या दो बार आते थे। जब भी आते, तो करीब एक माह रुककर जाते थे। इनके छोटे बेटे विक्रम भी पुलिस विभाग में ही थे। करीब चार वर्ष पूर्व किसी बात के चलते घर में कहासुनी हुई तो विक्रम ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की रात बड़े बेटे अजीत की भी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव में रह रहे परिवार के लोग मथुरा के लिए रवाना हो गए।