फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   38 candidates skipped the O-Level exam.

Etah News: 38 अभ्यर्थियों ने छोड़ी ओ लेवल की परीक्षा

Sun, 12 Jul 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
38 candidates skipped the O-Level exam.
राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित ओ लेवल परीक्षा का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रज
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को दूसरे दिन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर पाठ्यक्रम प्रत्यायन विभाग (डीओईसीसी) की ओर से ओ-लेवल की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजित किया गया। दो पालियों में कराई गई परीक्षा से 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


ओ लेवल की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा के लिए 9ः30 बजे तक प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 457 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 435 ने परीक्षा दी। 22 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित दूसरी पाली के लिए दोपहर 1ः30 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसमें 417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 401 ने परीक्षा दी। 16 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय ओ लेवल की परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed