फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panic ensues after a crocodile enters Maksudpur village.

Etah News: मकसूदपुर गांव में मगरमच्छ घुसने पर मची भगदड़

Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panic ensues after a crocodile enters Maksudpur village.
जलेसर के गावं मकसूद पर में मगरमच्छ का रेस्क्यू करती बन विभाग की टीम। संवाद
जलेसर। मकसूदपुर गांव में रविवार को एक विशाल मगरमच्छ के घुसने पर लोगों में भगदड़ मच गई। मगरमच्छ को देखकर बच्चे रोने लगे, महिलाएं भी भयभीत होकर घरों में घुस गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर काफी देर बाद उस पर काबू पा सके।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में पानी के अतिरिक्त दबाव से देहात क्षेत्र से गुजरे बंबों का पानी उफान मार रहा है। पानी के तेज बहाव से पटरी कटने पर कई गांव में जलभराव हो गया है, सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं। पांच दिन पहले तीन दिन हुई तेज बारिश से गांव के पास से गुजरा बंबा की पटरी कट गई थी। पटरी कटने पर बंबा का पानी गांव में घुस गया था, पानी से गांव के खेत लबालब भरे हुए हैं। माना जा रहा है पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ भी आ गया। जिसे रविवार को देखे जाने पर गांव में खलबली मच गई। इकराम अली के मकान के पास मगरमच्छ के पहुंचने पर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे मकान की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने जाल की व्यवस्था कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कई एक घंटे की कड़ी मशक्कत करने पर भी विशाल मगरमच्छ पर काबू नहीं पा सके। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़कर लोहे के पिंजड़े में कैद कर लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद भी गांव की महिलाएं और बच्चे दहशत में हैं।
विज्ञापन




मगरमच्छ बंबा के पानी के तेज बहाव के साथ गांव में आ गया था, जिसे पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया गया है। अब गांव के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। - गिरजेश तिवारी, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed