{"_id":"69d543e7d57edcfc1507f286","slug":"11-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-etah-news-c-163-1-eta1003-148849-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में फसल जल जाने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर व पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के गांव परोली के पास के नगला नरायन में मंगलवार को खेतों से अचानक धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। गांव में लगी आग से चार किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फसल नष्ट होने से चार किसान परिवार में संकट पशु चारा का संकट पैदा हो गया है।
नगला नरायन के किसान कई दिनों से मौसम खराब होने पर फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने को खेतों में काम कर रहे थे। जिनकी फसल बारिश में गीली हो चुकी थी वह हवा लगने पर सूखने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर को अचानक खेतों से धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के खेत पर पहुंचने तक फसल में आग फैल गई, आग फैलने पर घबराए ग्रामीण पानी डालकर बुझाने का प्रयास करने लगे।
जानकारी पर थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग बुझने तक किसान मकरंद सिंह एवं जितेंद्र सिंह की तीन-तीन बीघा, रामखिलाड़ी एवं छोटे सिंह की चार-चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। फसल जलने से इन चारों किसान के परिवार में मातम छा गया है, किसानों की मानें तो उनके सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की मांग की है।
Trending Videos