फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   51,000 Shivlings were made and immersed in the canal.

Etah News: 51 हजार शिवलिंग बनाकर नहर में किए विसर्जित

Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
51,000 Shivlings were made and immersed in the canal.
51 हजार ​शिवलिंग को नहर में प्रवाहित करते भक्तगण। स्रोत स्वयं
एटा। जीटी रोड स्थित राम दरबार मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने इस सात दिवसीय कार्यक्रम में 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महा रुद्राभिषेक व अन्य धार्मिक विधियां संपन्न कराकर पार्थिव शिवलिंगों को विधि-विधान के साथ हजारा नहर में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

रामदास हिरानी ने बताया कि सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 40 जोड़ी भक्तों ने मिलकर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। श्रद्धालुओं ने पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्य किया। सोमवार को सभी शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि महा रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों को श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष के बीच हजारा नहर में विसर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनेश हिरानी, रामदास हिरानी, किशन हिरानी, लक्ष्मण दास, शेखू, विकास, गंगा सेवलानी, मोहन ट्रेडिंग, रवि, नेहलानी, हितेश, विशाल वरुण, शिव हिरानी, गर्वित, सविता, राधा, मोना, सिनेमा, ईशानी, मनीष और वंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed