{"_id":"6a7a1430ae877d5fac0b76d5","slug":"route-diversion-not-lifted-passengers-faced-inconvenience-etah-news-c-163-1-eta1014-154826-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहीं हटा रूट डायवर्जन, यात्रियों को हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहीं हटा रूट डायवर्जन, यात्रियों को हुई दिक्कत
Mon, 10 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के चलते महाराणा प्रताप चौक से बस में बैठती सवारियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कासगंज से फिरोजाबाद, आगरा मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने के लिए काफी संख्या में कांवड़ यात्री जिला मुख्यालय से होकर गुजरते हैं। इसी वजह से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जो कि शुक्रवार से प्रारंभ होकर सोमवार की शाम छह बजे तक रहता है।
मंगलवार को मासिक शिवरात्रि होने के कारण सोमवार को रूट डायवर्जन हटाया नहीं गया जिसकी वजह से अन्य शहरों का आवागमन करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर से होकर शुक्रवार से सोमवार शाम छह बजे तक करीब 5.30 लाख कांवड़िये गुजरे। इनकी सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। इसी वजह से रूट डायवर्जन भी किया गया है। सोमवार शाम को छह बजे तक चलने वाले रूट डायवर्जन को आगे बढ़ा दिया गया, जिसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
शहर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि आगरा जाने के लिए सुबह ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। आगरा पहुंचने के लिए करीब दस बजे निकलते हैं, मगर ट्रेन के माध्यम से जल्दी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, शास्त्री नगर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि बरेली जाने के लिए तो ट्रेन की सुविधा भी नहीं है, इसलिए काफी दिक्कत हो रही है। यातायात प्रभारी अब्दुल कादिर ने बताया कि जब तक कांवड़ियों का आवागमन चल रहा है तब तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। संवाद