फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   80,000 siphoned off from account by hacking via APK file on mobile phone.

Etah News: एपीके फाइल को मोबाइल फोन से हैक कर खाते से उड़ाए 80 हजार

Mon, 17 Aug 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
80,000 siphoned off from account by hacking via APK file on mobile phone.
मिरहची। साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से रुपये उड़ाने का नया तरीका निकाला है। साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर क्षेत्र के एक किसान के बैंक खाते से 80010 रुपये पार कर दिए। खाते से रुपये गायब होने पर किसान के होश उड़े हुए हैं उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव अगरपुर निवासी गौतम कुशवाह के मोबाइल फोन पर शुक्रवार की दोपहर को एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सेंट्रल बैंक का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले युवक ने गौतम से कहा बैंक स्टेटमेंट चेक करने के लिए आपको एक फाइल भेजी जा रही है उसे डाउनलोड करें। फोन पर एपीके फाइल को डाउनलोड करते ही फोन हैक हो गया। कुछ ही देर में बैंक खाते से 80010 रुपये गायब हो गए। साइबर ठग ने 80000 रुपये साबिर खान के नाम पर और 10 रुपये देवेंद्र के नाम पर ट्रांसफर किए हैं। फोन पर रुपये निकाले जाने का संदेश आते ही गौतम के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

खुद को ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर सबसे पहले उसने अपने बैंक खाते बंद कराए और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने कहा कि बैंक कभी फोन पर एपीके फाइल या ओटीपी नहीं मांगता। यदि साइबर अपराधी के खाते में राशि शेष होगी तो उसे तत्काल फ्रीज कराकर वापस कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर रकम खर्च हो चुकी होगी तो वापस दिलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed