फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vandalism at shop following a dispute; goods thrown onto the street.

Etah News: दुकान में विवाद के बाद तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका

Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at shop following a dispute; goods thrown onto the street.
डाकबगलिया के सामने विवाद के बाद दुकान के सामने बिखरा पड़ा सामान। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। शनिवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के रास्ते पर डाक बगलिया स्थित परचूनी व नाश्ते की दुकान पर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दुकान में रखा सामान भी सड़क पर फेंक दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

दो युवक शनिवार की रात रात करीब नौ बजे ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। किसी कारण उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में दो युवक दुकान में रखे बिस्किट समेत अन्य सामान के डिब्बे सड़क पर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। विवाद के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed