{"_id":"6a820d4e94e7ed72250ab3e9","slug":"uproar-in-nagla-khargi-over-the-defacement-of-an-ambedkar-portrait-etah-news-c-163-1-eta1003-155075-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ पर नगला खरगी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ पर नगला खरगी में हंगामा
विज्ञापन
मिरहची के गांव नगला खरगी में भीमराव आंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची। क्षेत्र के गांव नगला खरगी पर लगे सांकेतिक बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ किए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। अनुयाइयों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार की सुबह हर कोई आजादी का जश्न मना रहा था। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह होते ही नगला खरगी में बखेड़ा हो गया। गांव के बाहर लगे सांकेतिक बोर्ड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र बना हुआ है जिसके साथ किसी शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी थी। क्षेत्र में खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्वतंत्रता दिवस पर हंगामा होने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
थाना प्रभारी विदेश राठी फोर्स सहित पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास करने लगे। करीब चार घंटे तक हंगामे के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए। आक्रोश जता रहे लोगों ने कहा इससे पहले भी एक बार घटना हो चुकी है। घटना हर बार जान-बूझकर की जाती है इसलिए यहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। उनकी सभी मांग पर थाना प्रभारी के आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हो सकी। इस घटना के बाद से गांव में तनाव होने पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।