फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crops destroyed due to road construction;farmers create a ruckus.

Etah News: सड़क के निर्माण से फसल हुई नष्ट, किसानों ने किया हंगामा

Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed due to road construction;farmers create a ruckus.
मारहरा। गांव नगरिया बीच से नगला हजरत नगर तक करीब 900 मीटर मार्ग के चौड़ीकरण में खड़ी फसल को क्षति पहुंचने से किसानों में आक्रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सड़क निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर नगरिया के नगरिया बीच से हजरत नगर तक मार्ग पर खड़ंजा था। इस पर विधायक वीरेंद्र लोधी की पहल पर आरईएस से निर्माण कराया जा रहा है। डामरीकरण कराए जाने पर मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर और दोनों तरफ एक-एक मीटर की पटरी का निर्माण किए जाने पर किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। फसल का नुकसान होने पर किसानों आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे। किसानों के विरोध किए जाने पर मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने निर्माण कार्य शुरू कराया। किसानों की मांग थी कि उनको नष्ट की गई फसल का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed