{"_id":"6980f75f0063e65f110c7297","slug":"a-gang-that-was-stealing-copper-from-transformers-has-been-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-145803-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रांसफाॅर्मर गिराकर उसमें से कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का थाना मिरहची पुलिस ने खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, चोरी किया गया कॉपर, घटना में प्रयुक्त कार, उपकरण और तमंचा बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मरों को प्लेटफार्म से गिराकर खुर्द-बुर्द करते हुए कॉपर चोरी की कई घटनाएं सामने आईं। इससे विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ और कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। घटनाओं के खुलासे के लिए स्वाट व एसओजी, सर्विलांस और विभिन्न थानों की कुल पांच टीमों का गठन किया गया था।
उन्होंने बताया कि सूचना पर मिरहची और पिलुआ पुलिस ने कासगंज बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका। इसमें सवार कार सवार छह व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगे। जब तलाशी ली गई तो इनके पास से 3.49 लाख रुपये, ट्रांसफॉर्मर खोलने व तार काटने के उपकरण, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी मोहकमपुर, दुरवीन निवासी अभयपुर, आकाश, अमित, लवकुश और अजय निवासी गिरधरपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ बताए। इसके अलावा तीन आरोपी महबूब निवासी रसूलपुर धोड़ली व फईम और नाजिम निवासी सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों ने मिरहची, पिलुआ, मलावन, अलीगंज, राजा का रामपुर सहित गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ जिले में ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर राजा का रामपुर क्षेत्र से चोरी किया गया 25 किलो कॉपर भी बरामद किया गया है।
Trending Videos