सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegations of occupation of land of martyred soldier

Etah News: बलिदानी सैनिक की जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation of land of martyred soldier
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ​शिकायत के लिए पहुंचे बलिदानी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
एटा। गांव बागवाला में बलिदान सैनिक की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने दबंगों पर जमीन हड़पने, जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
Trending Videos


शिकायतकर्ता कंवर सिंह निवासी थाना व गांव बागवाला ने बताया कि उनके पिता स्व. जगत सिंह सेना में देश सेवा के दौरान गोली लगने से बलिदान हो गए थे। उनके नाम दर्ज कृषि भूमि पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि यह लोग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर परिवार को डराने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि आरोपी आए दिन विवाद करते हैं। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पोर्टल पर झूठी शिकायतें कर परेशान किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि रात के समय असलहों के साथ घर में घुसकर जमीन छोड़ने की धमकी दी। इसकी वजह से परिवार दहशत में है।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से निलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर झूठी शिकायतें करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ताकि बलिदानी के परिवार को न्याय मिल सके। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed