सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man dies of cancer, sister suspects murder

Etah News: कैंसर से बुजुर्ग की मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of cancer, sister suspects murder
विज्ञापन
एटा। गांव दुनईया में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची बहन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

थाना बागवाला के गांव दुनईया निवासी महेंद्र सिंह (65) काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। सोमवार की देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद गांव के लोग उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को महेंद्र सिंह की मौत हो गई। ग्रामीण राजीव ने बताया कि महेंद्र सिंह का कोई परिजन नहीं है तो वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से बीमार चल रहे थे, तो जिसके घर पर रहते थे वहीं उनकी देखभाल भी कर रहे थे। मौत की जानकारी मिलने पर इनकी बहन मंगलवार को मेडिकल कॉलेज आ गईं और हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या तो मौत का कारण कैंसर की बीमारी ही लग रही है। सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना के बारे में गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed