फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man sleeping on a plot of land was surrounded and beaten with sticks, clubs, and bricks.

Etah News: प्लॉट पर सो रहे युवक को घेरकर लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा

Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on a plot of land was surrounded and beaten with sticks, clubs, and bricks.
अलीगंज। कैल्ठा गांव में जमीन और निर्माण कार्य के विवाद में प्लॉट पर सो रहे युवक और उसके भाई को पीटा। पीड़ित की पत्नी रूबी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य गिरा दिया। विरोध करने पर पति रामशंकर और जेठ जगवीर को लाठी-डंडों, लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से पीटा।
विज्ञापन

गांव कैल्ठा निवासी रूबी ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे वह पति रामशंकर और जेठ जगवीर के साथ प्लॉट पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रामरहीश, आदेश, धर्मेंद्र, राघवेंद्र, बालेंद्र, भूपेंद्र निवासी अल्लादासपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद, कमला देवी, पिंकी और अनीता देवी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने निर्माण कार्य को लेकर गाली-गलौज की और नाजायज असलाह के बल पर निर्माण कार्य गिरा दिया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला जमीन और निर्माण कार्य से जुड़े विवाद का है। घटनास्थल, चोटों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed