फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power supply disrupted for eight hours due to protest by electricity department employees.

Etah News: विद्युत कर्मचारियों के प्रदर्शन से आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 09 Aug 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for eight hours due to protest by electricity department employees.
अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को एसएसओ व लाइनमैन व अन्य कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद
अलीगंज। साप्ताहिक रविवार अवकाश के दिन भी काम कराने पर विद्युत कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्युत कर्मचारियों के प्रदर्शन से आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
विज्ञापन


रविवार को ड्यूटी कराने, वेतन भुगतान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग के एसएसओ व लाइनमैन कर्मचारियों ने रविवार को बिजली घर पर प्रदर्शन किया। एसडीओ अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी उनसे महीने में 30 दिन काम करा रही है, जबकि भुगतान केवल 26 दिनों का किया जाता है। रविवार को भी ड्यूटी लेने के बावजूद चार रविवार का वेतन नहीं दिया जाता। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी रविवार को अवकाश बताती है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर उनसे उसी दिन काम कराया जाता है। यदि रविवार की ड्यूटी के दौरान कोई दुर्घटना हो जाए तो कंपनी जिम्मेदारी लेने से भी इनकार करती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र और लाइनों पर काम करना जोखिम भरा है। ऐसे में उनसे अतिरिक्त दिनों में काम कराने के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी तय किया जाना भी जरूरी है। कर्मचारियों ने रविवार की ड्यूटी का उचित भुगतान और दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा व जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में एसएसओ कर्मचारियों के फेशियल अटेंडेंस सिस्टम की समस्या भी उठाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि सिस्टम सही तरीके से संचालित नहीं होने के कारण कई बार उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। इसके चलते वेतन में कटौती हो रही है। कर्मचारियों ने अटेंडेंस व्यवस्था को दुरुस्त कराने की भी मांग की। कर्मचारियों ने एसडीएम से कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed